फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol rate down against

पेट्रोल हुआ फिर से सस्ता, महंगाई से मिली थोड़ी राहत

Tue, 01 Apr 2014 08:39 AM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
petrol rate down against

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने और डालर के मुकाबले रुपए में मजबूती के कारण पेट्रोल की कीमतों में यह कमी की गई है।

विज्ञापन


सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की संशोधित दरें आज घोषित की हैं। पेट्रोल की कीमतों में 75 पैसे की कमी की गई है।

तेल की कीमतें बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा ने स्पष्ट कर दिया था कि सरकार डीजल की कीमतें तय प्रक्रिया के अनुसार बढ़ाए।

चुनाव आयोग की इजाजत की जरूरत नहीं

petrol rate down against

पेट्रोल के दाम घटाने की संभावना पर चुनाव आयोग ने पहले ही साफ कर दिया था कि जून 2010 से जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, तेल कंपनियां उसका अनुसरण कर सकती हैं। इसके लिए उन पर किसी तरह की रोक नहीं है।

चुनाव आयोग ने कहा था कि दरें बढ़ाने या घटाने के लिए तेल कंपनियों को आयोग की इजाजत लेने की आवश्यकता नहीं है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछली बार एक मार्च को संशोधित की गई थीं। पेट्रोल के दाम 60 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के पचास पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed