चार महीने बाद पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल महंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल की कीमतों में 1.09 रुपए की कटौती की गई है। वहीं डीजल की कीमतों में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है।
गौरतबल है कि अमर उजाला ने पहले ही बताया था कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता को इस बार कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले दो सप्ताह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट को देखते हुए पेट्रोल की कीमतों में कमी की गई है।
बृहस्पतिवार को होने वाली पेट्रोल कीमतों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया। अप्रैल के बाद यह यह पहला मौका है जब पेट्रोल के दाम घटे हैं। इराक संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने लगी थीं।
डीजल 50 पैसे महंगा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय इंडियन बॉस्केट क्रूड ऑयल का दाम 105 से 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है, जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया 60.15 रुपये के स्तर पर है।
वही डीजल की कीमतों में 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। डीजल की कीमतों में हर महीने 50 पैसे की बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों को सब्सिडी के चलते डीजल पर प्रति लीटर 2.49 रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। पेट्रोल की कीमतों को सरकार बाजार के हवाले कर चुकी है।