फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol pump operator will start movement if Commission will not raise

कमीशन न बढ़ा तो पेट्रोल पंप संचालक करेंगे आंदोलन

Sat, 22 Sep 2012 03:49 PM IST
लखनऊ/ ब्यूरो
लखनऊ/ ब्यूरो Updated Sat, 22 Sep 2012 03:49 PM IST
विज्ञापन
petrol pump operator will start movement if Commission will not raise
पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में बढ़ोतरी के बाद भी डीलरों का कमीशन न बढ़ाए जाने से आक्रोशित पेट्रोल पंप संचालकों में रोष है। इसके तहत कंफेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स (सीआईपीडी) के तत्वावधान में एक अक्तूबर से देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। सीआईपीडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएन शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि पेट्रोल, डीजल वितरण से जुड़े डीलर तेल कंपनियों से एक अर्से से बढ़ते खर्चों को समायोजित करने के लिये कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन हमेशा सिर्फ आश्वासन मिलता है। हाल ही में हुये पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के बाद भी कंपनियों ने डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया।
विज्ञापन


पंप संचालकों को वितरण के दौरान लंबे अर्से से पेट्रोल पर 1.45 रुपया प्रति लीटर व  डीजल पर प्रति लीटर 87 पैसा कमीशन तय है। उपाध्यक्ष ने बताया कि डीलरों की समस्याओं को दूर कराने के लिए गठित अपूर्व चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट को भी पेट्रोलियम मंत्रालय लागू नहीं कर रहा। सीआईपीडी ने मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को तीस सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद एक अक्तूबर से देश भर के पेट्रोल पंप डीलर चरण बद्ध आंदोलन शुरू कर पेट्रोल वितरण बाधित करना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले चरण में एक व दो अक्तूबर को देश का कोई भी डीलर डिपो से वितरण के लिए पेट्रोल व डीजल का उठाव नहीं करेगा। इसके बाद 15 अक्तूबर से खर्चों में कटौती के तहत पेट्रोल पंप पर उपलब्ध डीजल पेट्रोल का वितरण शिफ्ट आधारित व्यवस्था के तहत शुरू होगा। इसके कारण चौबीस घंटे खुले रहने वाले पंप सिर्फ 16 घंटे ही कार्य करेंगे। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो राष्ट्रीय स्तर पर बैठक के बाद कंफेडरेशन देश भर में पेट्रोल डीजल ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed