{"_id":"00dc7646-dffc-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"petrol-prices-rise-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल के दाम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महीने में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल के दाम
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी का असर आम आदमी की जेब पर पड़ने लगा है। इस वजह से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल के दाम भी 1.82 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
बढ़ी हुई कीमत में वैट शामिल नहीं है। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 68.58 रुपये चुकाने होंगे। नई कीमत शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई हैं।
प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पेट्रोल मूल्य में 16 जून को किये गए संशोधन के बाद से अब तक रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है। 16 जून से 28 जून के बीच एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 57.08 रुपये से बढ़कर 58.94 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल के दाम बढ़ने का असर भी घरेलू कीमतों पर हुआ है। इससे तेल कंपनियों के लिए पेट्रोल आयात करना महंगा हो गया है। इस वजह से कंपनियों ने पेट्रोल के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल के दाम बढ़ने के मिले जुले असर से तेल कंपनियों की अंडर रिकवरी भी बढ़ गई है। फिलहाल बाजार मूल्य से कम कीमत पर डीजल बिक्री से तेल कंपनियों को 8.60 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। जबकि केरोसिन बिक्री पर 30.53 रुपये प्रति लीटर और प्रत्येक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 368.50 रुपये का घाटा हो रहा है।
मौजूदा परिप्रेक्ष्य में तेल कंपनियों को चालू वित्त वर्ष में कुल 1 लाख 18 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। केवल इंडियन ऑयल का नुकसान 63 हजार करोड़ रुपये हो सकता है। सूत्रों की मानें तो जिस तेजी से रुपये की कीमत कम होती जा रही है, उससे आने वाले दिनों में भी ईंधन के दाम में कमी आने की संभावना नहीं है।
पेट्रोल की कीमतें
शहर ---------- पुरानी कीमत (16 जून 2013) ---------- नई कीमत (28 जून 2013)
दिल्ली ---------- 66.39 ---------- 68.48
कोलकाता ---------- 73.79 ---------- 76.10
मुंबई ---------- 74.60 ---------- 76.90
चेन्नई ---------- 69.39 ---------- 71.71
(कीमत रुपये प्रति लीटर में)