{"_id":"2ed66022-7772-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"petrol-prices-raised-150-paise-and-diesel-45-paise-a-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, और भड़केगी महंगाई","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, और भड़केगी महंगाई
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी की जेब पर पेट्रोल व डीजल का बोझ और ज्यादा बढ़ गया हैं। तेल कंपनियों ने अपने नुकसान का हवाला देकर एक बार फिर पेट्रोल 1.50 रुपया और डीजल 45 पैसे महंगा कर दिया है।
विज्ञापन
ग्राहकों को इस बढ़ोतरी के ऊपर वैट भी देना होगा। यानी विभिन्न राज्यों में वैट की अलग-अलग दरों के हिसाब से पेट्रोल पर करीब पौने दो रुपये और डीजल पर पचास पैसे अधिक चुकाने पड़ेंगे। एक महीने में दूसरी बार बढ़े डीजल के दाम महंगाई की आग को और भड़का सकते हैं।
विज्ञापन
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 69.06 रुपये और डीजल के लिए 48.16 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह पेट्रोल के लिए मुंबई में 75.89 रुपये, कोलकाता में 76.59 और चेन्नई में 72.17 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जून 2010 में पेट्रोल के दाम पर सरकारी नियंत्रण हटने के बाद इसमें 20 दफा बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके बावजूद तेल कंपनियों की घाटा सरकार के साथ-साथ आम जनता के लिए भी सिरदर्द बना हुआ है।
इंडियन ऑयल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 18 जनवरी को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे की कमी के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम करीब 109 रुपये प्रति बैरल से बढ़कर 113 रुपये तक पहुंच गए हैं।
हालांकि इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति मजबूत हुई है लेकिन बढ़ते नुकसान की वजह से कंपनी को बढ़ी कीमतों का बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है। इस साल डीजल, केरोसिन और घरेलू एलपीजी पर इंडियन ऑयल पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की अंडर रिकवरी (घाटा) 86 हजार करोड़ रुपये के पार जाने की आशंका है। सभी तेल कंपनियों की अंडर रिकवरी एक लाख 63 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।
इंडियन ऑयल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल के दाम बढ़ने अंडर रिकवरी बढ़कर 10.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की कीमत 45 पैसे की बढ़ोतरी से यह नुकसान घटकर 10.27 रुपये रह जाएगा। गौरतलब है कि सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए तेल कंपनियों को चरणबद्ध तरीके से डीजल कीमतें बढ़ाने की छूट दी है। जिसके बाद एक महीने में दूसरे बार डीजल के दाम बढ़े हैं।