{"_id":"45a8e4fc-8c88-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"petrol-prices-may-be-cut-by-one-rupees-diesel-to-be-costlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये प्रति लीटर घटेंगे पेट्रोल के दाम?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एक रुपये प्रति लीटर घटेंगे पेट्रोल के दाम?
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 14 Mar 2013 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम एक रुपये प्रति लीटर घटाने के संकेत दिए हैं। वहीं डीजल की कीमतों में 40-50 पैसे प्रति लीटर इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
आर्थिक विश्लेषकों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने से पेट्रोल की कीमतें में कमी हो सकती है। वहीं डीजल के दाम में इजाफा सरकारी नीति का हिस्सा है जिसमें हर महीने डीजल के दाम में बढ़ोतरी की बात कही गई थी। माना जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत में इजाफे का ऐलान शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
हाल ही में पेट्रोल के दाम दो बार बढ़ाए गए थे। 16 फरवरी को 1.60 रुपये प्रति लीटर और 2 मार्च को 1.40 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.74 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन