{"_id":"a414c65c-0d97-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"petrol-prices-may-be-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के दामों में डेढ़ रुपये की हो सकती है कटौती","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पेट्रोल के दामों में डेढ़ रुपये की हो सकती है कटौती
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 04 Oct 2012 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल के दामों में इस महीने 1.6 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की जा सकती
विज्ञापन
है। डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से तेल कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री
पर लाभ हो रहा है। रुपया अब डॉलर के मुकाबले पांच महीने के उच्चतम स्तर पर
पहुंच गया है, जिससे तेल कंपनियों की आयात लागत कम हुई है।
तेल कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 1 अक्तूबर से हमें पेट्रोल की बिक्री पर 1.60 रुपये प्रति लीटर का लाभ हो रहा है। आगे भी यदि लाभ की यही स्थिति बनी रहती है तो दामों में कटौती पर विचार किया जा सकता है।
मालूम हो कि पेट्रोल के दामों में पिछली बार 24 जुलाई को 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसके दाम 68.48 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। हालांकि तेल कंपनियां दामों में कटौती को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों के करीब आने पर यह कटौती की जाएगी।