पेट्रोल और डीजल के दामों में तगड़ी गिरावट
पेट्रोल के दाम में 2.42 रुपए और डीजल के दाम में 2.25 रुपए प्रति लीटर की दर से कटौती की गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई गिरावट जनता के लिए राहत भरा फैसला माना जा रहा है।
गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले अगस्त महीने में यह दसवीं बार कटौती की गई है और अक्टूबर महीने में नियमन के बाद यह डीजल के दामों में होने वाली पांचवी कटौती है।
16 जनवरी को घटे थे दाम
पेट्रोल और डीजल के दामों में 16 जनवरी को समीक्षा की गई थी और तेल के दाम घटने के साथ ही उसी मार्जिन में डीजल के दामों में कटौती की गई थी।
वहीं तेल की कीमत निर्धारण में अहम भूमिका निभाने वाला भारतीय रुपया भी डॉलर के सापेक्ष 61.66 के स्तर पर बना हुआ है। फिलहाल राजधानी में पेट्रोल के दाम 58.91 रुपए प्रति लीटर हैं जबकि डीजल 48.26 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।