फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol price hiked by 155 paise per litre

फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, 1.55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Sun, 14 Jul 2013 07:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 14 Jul 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
petrol price hiked by 155 paise per litre

पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर 1.55 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। बीते डेढ़ महीने में चौथी बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में इजाफा किया है।

विज्ञापन


इन बढ़ी हुई कीमतों में टैक्स शामिल नहीं है। इसका मतलब दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 70.44 रुपये चुकाने होंगे। पिछले दो महीनों में तेल की कीमतों में 7 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि डीजल की कीमतों में फिलहाल वृद्धि नहीं की गई है।

इसी महीने एक जुलाई को पेट्रोल की कीमत में दो रुपये और डीजल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। तेल कंपनियों का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उन्हें तेल खरीदने पर नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर की तुलना में रुपये की गिरती कीमत भी एक वजह मानी जा रही है। तेल कंपनियां हर दो सप्ताह के बाद पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा करती है।

सरकार ने जून 2010 से पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रण मुक्त किया हुआ है जबकि डीजल की कीमतों पर अभी भी सरकार का नियंत्रण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed