फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol price hiked by 140 paise per litre

बजट के दूसरे दिन पेट्रोल 1.40 रुपये महंगा

Sat, 02 Mar 2013 08:16 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
petrol price hiked by 140 paise per litre

पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री पर बढ़ते सब्सिडी बोझ को कम करने के लिए वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट में ईंधन सब्सिडी के आवंटन में भारी कटौती कर दी है। तेल कंपनियों ने सरकार के इस रुख को देखते हुए बजट के अगले दिन ही पेट्रोल की कीमतों में 1.40 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं।

विज्ञापन


दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.46 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसमें बढ़ी कीमत पर लगा वैट शामिल नहीं है।

हालांकि नौ रियायती सिलेंडर के बाद दोगुनी कीमत पर एलपीजी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत देते हुए तेल कंपनियों ने गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दाम में प्रति सिलेंडर 40 रुपये की कटौती भी कर दी है।
विज्ञापन


तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत वृद्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के ऊंचे दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत को वजह बताया है।

इंडियन ऑयल का कहना है कि पूर्व समीक्षा से लेकर अब तक कच्चे तेल की कीमत 128.57 से बढ़कर 131 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। जबकि इस दौरान रुपया प्रति डॉलर 53.43 से बढ़कर 54.15 के स्तर पर आ गया है। मालूम हो कि 15 फरवरी को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में डेढ़ रुपये का इजाफा इन्हीं कारणों का हवाला देकर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल बिक्री पर होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार नहीं करती है। इसलिए उन्हें वृद्धि का फैसला लेना पड़ा है। फिलहाल कंपनियों को डीजल बिक्री पर 11.26 रुपये प्रति लीटर, केरोसिन पर 33.43 रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस पर 439 रुपये प्रति सिलेंडर का नुकसान हो रहा है। जबकि एक वर्ष में तेल कंपनियों का कुल घाटा डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान भी है।


गौरतलब है कि पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री पर होने वाले घाटे की भरपाई के लिए सरकार ने लिए सब्सिडी आवंटन की राशि में करीब 32 फीसदी की कटौती कर दी है। चालू वित्त वर्ष में इसके लिए महज 65 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

शहर---पेट्रोल---गैर रियायती घरेलू एलपीजी सिलेंडर
दिल्ली---70.46 रुपये---904.5 रुपये
कोलकाता---77.29 रुपये---933 रुपये
मुंबई---77.29 रुपये---919.5 रुपये
चेन्नई---73.57 रुपये---898 रुपये

(आंकड़े रुपये प्रति लीटर)---(आंकड़े रुपये प्रति सिलेंडर)

---नई दरें 1 मार्च, 2013 आधी रात से लागू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed