{"_id":"e6d2704a51fd5fd3f5a94ddcd2e7ff6f","slug":"petrol-price-down-again-in-delhi-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर से पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल के दाम बढ़े","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एक बार फिर से पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल के दाम बढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Thu, 18 Feb 2016 05:44 AM IST
विज्ञापन
करीब तीन महीने तक डीजल की कीमतों में कमी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह से इसकी कीमतों में एक बार फिर से बढोतरी हो गई है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनियों ने डीजल की कीमत में प्रति लीटर 28 पैसे की वृद्घि की है जबकि पेट्रोल प्रति लीटर 32 पैसे सस्ता किया है।
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन आयल से जारी एक बयान के मुताबिक दिल्ली में अब पेट्रोल 59.95 की बजाय 59.63 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, जबकि एक लीटर डीजल के लिए ग्राहकों को अब 44.68 रुपये की बजाय 44.96 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरती कीमतों के मद्देनजर लगातार छठी बार पेट्रोल के कीमतों में कटौती की गई है। वहीं तीन महीने में डीजल की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को कीमतों की समीक्षा करते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: चार और तीन पैसे की मामूली कटौती की थी।
विज्ञापन
जहां तक डीजल की बात है तो 16 नवंबर 2015 को अंतिम बार इसकी कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी हुई थी। इंडियन आयल का कहना है कि इस समय अंतराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों और रुपया के मुकाबले डॉलर के विनिमय दर को देखते हुए नवीनतम कीमत तय की गई है।