फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol price down 1.63 rupees per litre

पेट्रोल 1.63 रुपए प्रति लीटर महंगा

Fri, 13 Sep 2013 10:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Sep 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
petrol price down 1.63 rupees per litre

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने की वजह से पेट्रोल महंगा हो गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.63 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल की नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं। तेल कंपनियां अब डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं।

डीजल के दाम में तीन रुपए प्रति लीटर और एलपीजी के दाम 50 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ सकते हैं। पिछले तीन महीनों में पेट्रोल के दाम में यह लगातार सातवीं बढ़ोतरी है।
विज्ञापन


इस बढ़ोतरी में वैट जोड़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.06 रुपए और मुंबई में 83.63 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा।

हालांकि डॉलर के मुकाबले पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार मजबूती को देखते हुये उम्मीद की जा रही थी कि उपभोक्ताओं को ईंधन की ऊंची कीमतों से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन तेल कंपनियों ने इससे पहले ही दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कापरेरेशन ने कहा कि अगस्त के दूसरे पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का औसत मूल्य 114.44 डॉलर से बढ़कर 117.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपए की औसत विनिमय दर भी 63.88 से गिरकर 66.02 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

कंपनी के मुताबिक इन दोनों ही कारणों के प्रभाव को शामिल करते हुये कंपनी को पेट्रोल के दाम 1.63 रुपए लीटर बढ़ाने पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed