फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol price decrease again.

त्योहारों से पहले फिर सस्ता हुआ पेट्रोल

Wed, 01 Oct 2014 08:53 AM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
petrol price decrease again.

त्योहारों से पहले लोगों को सस्ते पेट्रोल व डीजल का तोहफा मिल गया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का फिसलना जारी है और डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत बना हुआ है।

विज्ञापन


इससे सरकारी तेल कंपनियों को डीजल की खुदरा बिक्री पर प्रति लीटर 1.50 रुपये से ज्यादा का मुनाफा होने लगा है। पेट्रोल की कीमतों में 65 पैसे प्रति लीटर तक कम की गई है।
विज्ञापन


पर डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं की गई है। डीजल की कीमतों पर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत वापसी के बाद होगा। आधी रात से पेट्रोल की कम हुई पेट्रोल की कीमतें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इंडियन बास्केट क्रूड ऑयल का दाम घटकर 94.78 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया 61.57 के स्तर पर है।

सरकारी तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि डीजल पर तेल कंपनियां की ओवर रिकवरी (मुनाफा) बढ़कर 1.70 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है।

चुनावों में हो सकता है फायदा

petrol price decrease again.

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर भी पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कटौती का फैसला महत्वपूर्ण है। हालांकि इस फैसले के लिए बुधवार तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौर से वापस लौटने का इंतजार करना पड़ा सकता है। उधर, वित्त मंत्री अरुण जेटली भी अस्पताल में हैं। इसलिए डीजल की कीमतों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर बाजार के हवाले करने में थोड़ा समय लग सकता है।

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के अमेरिकी से वापस आने के बाद डीजल पर बड़ी राहत का ऐलान किया जा सकता है। हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार से आम जनता को कोई बड़ी राहत दिलाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed