पेट्रोल एक बार फिर से हुआ सस्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर के मुकाबले रुपये में आई मजबूती के कारण तेल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने दूसरी बार पेट्रोल की कीमत में 70 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। नई दर मंगलवार मध्यरात्रि से लागू होगी। इस कटौती में स्थानीय कर या वैट शामिल नहीं है।
दिल्ली में 85 पैसे हुआ सस्ता पेट्रोल
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 85 पैसे प्रति लीटर घटकर 71.41 रुपये हो जाएगी। मुंबई में पेट्रोल 89 पैसा प्रति लीटर सस्ता होगा। कंपनियों ने डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
पेट्रोल को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किए जाने के बाद कंपनियां हर महीने की पहली और 16 तारीख को कीमतों में संशोधन करती हैं।