{"_id":"b98e5b5f69fbe9054a24ef525b900147","slug":"petrol-price-cut-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली का तोहफा, पेट्रोल के घटे दाम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दिवाली का तोहफा, पेट्रोल के घटे दाम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी मौसम में आम आदमी को राहत पहुंचाते हुए तेल कंपनियों ने पेट्रोल 1.15 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। वहीं डीजल के दाम में नियमित इजाफे को बरकरार रखते हुए 50 पैसा प्रति लीटर महंगा भी किया गया है।
विज्ञापन
कीमतों में इस बदलाव के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.02 रुपये प्रति लीटर होगी। जबकि एक लीटर डीजल के लिए 53.10 रुपये का भुगतान करना होगा। नई दरें बृहस्पतिवार आधी रात से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कटौती का हवाला देते हुए माह की शुरुआत में भी पेट्रोल की खुदरा कीमत 3.05 रुपये प्रति लीटर कम किया था।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का कहना है कि एक महीने में कच्चे तेल की कीमत 1 डॉलर प्रति बैरल तक कम हुई है। फिलहाल इसकी कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल है।
वहीं एक्सचेंज दर में भी थोड़ी मजबूती आई है। यही वजह है कि पेट्रोल के दाम में कटौती कर एक बार फिर से उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश की गई है।
दूसरी ओर तेल कंपनियों को डीजल के दाम में आंशिक इजाफे की छूट मिलने के कारण 50 पैसा प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।