फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Petrol price cut by Rs 2.41 a litre, diesel by Rs 2.25 per litre with effect from midnight tonight.

महंगाई से राहत, पेट्रोल-डीजल फिर हुए सस्ते

Sat, 01 Nov 2014 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Nov 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
Petrol price cut by Rs 2.41 a litre, diesel by Rs 2.25 per litre with effect from midnight tonight.

अच्छी खबर यह है कि पेट्रोल-डीजल एक बार फिर से सस्ते हो गए हैं। शुक्रवार को पेट्रोल 2.41 रुपये और डीजल 2.25 रुपये सस्ता हो गया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट के चलते पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी आई है। इंडियन ऑयल के मुताबिक नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं।

दिल्ली में अब पेट्रोल 66.65 रुपये की बजाय 64.25 रुपये प्रति लीटर मिलेगा जबकि मुंबई में 2.55 रुपये सस्ता होने के चलते पेट्रोल की कीमत 71.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस साल अगस्त से पेट्रोल 9.36 रुपये सस्ता हो चुका है। डीजल भी महीने में दूसरी बार सस्ता हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली में अब डीजल 53.35 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। जबकि अभी तक लोगों को एक लीटर डीजल के लिए 55.60 रुपये खर्च करने पड़ते थे। मुंबई में डीजल 2.50 रुपये सस्ता हुआ है, जिससे एक लीटर डीजल की कीमत 61.04 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पेट्रोल पंप डीलरों के कमीशन में 10-15 पैसे की वृद्धि करने के साथ पेट्रोल-डीजल को सस्ता किया गया है। पिछली 18 अक्तूबर को ही सरकार ने डीजल की कीमतों पर से अपना नियंत्रण हटा लिया था और कंपनियों को अपनी लागत के हिसाब से कीमत तय करने की छूट दे दी थी।


तब से लेकर अब तक डीजल की कीमतों में 3.37 प्रति लीटर की कमी आ चुकी है। इससे पहले पिछले पांच साल में डीजल की कीमत में कमी नहीं आई थी। इसके अलावा गैर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर भी 18.50 रुपये सस्ता होकर 865 रुपये का मिलेगा। अगस्त से लेकर अब तक गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में चौथी बार गिरावट आई है।

पेट्रोल रुपये / लीटर

पुराना-------नया-------कमी
दिल्ली-------66.65-------64.24-------2.41
कोलकाता-------74.21-------71.68-------2.53
मुंबई-------74.46-------71.91-------2.55
चेन्नई-------69.59-------67.01-------2.58

डीजल
पुराना-------नया-------कमी
दिल्ली-------55.60-------53.35-------2.25
कोलकाता-------60.30-------57.95-------2.35
मुंबई-------63.54-------61.04-------2.50
चेन्नई-------59.27-------56.84-------2.43

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed