{"_id":"77241d8d04e6700800a4f5393d1f9f15","slug":"petrol-price-cut-by-over-3-rupees-a-litre-diesel-hiked-by-50-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल और महंगा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
तीन रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल और महंगा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Sep 2013 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच महीने के दौरान पेट्रोल की कीमत में पहली बार कटौती की गई है।
विज्ञापन
सोमवार को इसकी कीमत प्रति लीटर 3.05 रुपए कम कर दी गई। जबकि डीजल की कीमत में पचास पैसे प्रति लीटर की रूटीन बढ़ोतरी की गई।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 3.66 रुपए प्रति लीटर की कटौती होगी क्योंकि मौजूदा कटौती में वैट या स्थानीय बिक्री कर के मद में कटौती शामिल नहीं है। अब यहां पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 72.40 रुपए होगी।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 79.49 रुपए प्रति लीटर होगी। जून से पेट्रोल की कीमत में सात बार बढ़ोतरी की गई और मौजूदा कटौती से पहले इसमें 10.80 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
दरअसल डॉलर की तुलना में गिरते रुपए की स्थिति सुधरने की वजह पेट्रोल की कीमत में कटौती संभव हुई है। पेट्रोल के उलट डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की रूटीन बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में वैट को मिलाकर यह बढ़ोतरी 57 पैसे की बढ़ेगी और यहां एक लीटर डीजल 52.54 रुपए में बिकेगा।
जनवरी में सरकार ने फैसला किया था कि डीजल में दी जा रही सब्सिडी की भरपाई के लिए हर महीने इसकी कीमत प्रति लीटर 50 पैसे बढ़ाई जाएगी।