{"_id":"613eb674-9ad9-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"petrol-price-cut-by-85-paise-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैट के साथ 1.02 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
वैट के साथ 1.02 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 01 Apr 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईओसी ने सोमवार को पेट्रोल के दाम 85 पैसे प्रति लीटर घटाए दिए हैं। कीमतों की कटौती में वैट शामिल नहीं है। नई कीमतें आधी रात से लागू होंगी।
विज्ञापन
पिछले दो हफ्ते के दौरान दूसरी बार पेट्रोल की कीमतों में कमी की गई है। यह कटौती अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कमी के चलते संभव हुई है।
वैट को शामिल करने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 1.02 रुपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। दिल्ली में सोमवार आधी रात के बाद पेट्रोल 67.29 रुपये प्रति लीटर मिलेगा जबकि पहले पेट्रोल की कीमत 68.34 रुपए प्रति लीटर थी।
विज्ञापन
गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर तीन रुपये सस्ता
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट के चलते गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस का सिलेंडर तीन रुपये सस्ता हो गया है। आईओसी ने सोमवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट की वजह से 14.2 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी प्राप्त रसोई गैस की कीमत सोमवार से 901.50 रुपये हो गई है, जो पहले 904.50 रुपये थी।
विज्ञापन