{"_id":"33c97868-1155-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"petrol-price-cut-by-56-paise-a-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की फुहार, पेट्रोल प्रति लीटर 56 पैसे सस्ता","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
राहत की फुहार, पेट्रोल प्रति लीटर 56 पैसे सस्ता
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 08 Oct 2012 10:48 PM IST
विज्ञापन
डॉलर की तुलना में रुपये में आई मजबूती के चलते पेट्रोल की कीमतों में 56 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। ये दरें सोमवार मध्यरात्रि से प्रभावी मानी जाएंगी। इस निर्णय के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 68.46 रुपये से घटकर 67.90 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।
मुंबई में दाम 71 पैसे घटकर 74.43 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 70 पैसे कम होकर 75.44 रुपये प्रति लीटर रह जाएगी। चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल 72.19 रुपये की बजाय 71.48 रुपये में मिलेगा। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसीएल) और दो अन्य सरकारी फ्यूल रिटेलरों के भी इस फैसला को मानने की उम्मीद है लेकिन इनके पेट्रोल पंपों पर एक या दो पैसे का अंतर हो सकता है।
तेल विपणन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने कहा कि 9 अक्तूबर से पेट्रोल की कीमतों में 56 पैसे प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया गया है। सरकार ने जून 2010 में पेट्रोलियम उत्पादों को नियंत्रण मुक्त कर तेल कंपनियों को कीमत तय करने का अधिकार दे दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में डीजल के दाम में पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा घरेलू इस्तेमाल के लिए रियायती दर पर रसोई गैस के सिलेंडर की संख्या एक वित्तीय वर्ष में छह तक सीमित कर दी है। छह से अधिक सिलेंडर लेने पर उपभोक्ता को इसके लिए बाजार कीमत चुकानी होगी जो करीब नौ सौ रुपये प्रति सिलेंडर होगी।