फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol may be cheaper at 2 rs per liter

2 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल

Sat, 29 Sep 2012 01:31 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 29 Sep 2012 01:31 AM IST
विज्ञापन
petrol may be cheaper at 2 rs per liter
डीजल के दाम में पांच रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर चौतरफा सियासी दबाव झेल रही केंद्र सरकार अगले हफ्ते पेट्रोल के दाम दो रुपये तक कम कर इसकी भरपाई कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने और डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने के कारण तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम कम करने पर विचार करेंगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अगले दो दिनों में भी अगर 110 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहती है, तो सरकार राजनीतिक दबाव को कम करने के लिए पेट्रोल की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर तक कटौती की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक डॉलर की कीमत 52 रुपये 85 पैसे थी, जबकि बृहस्पतिवार को कच्चा तेल 108 डॉलर प्रति बैरल था। दरअसल सरकार के आर्थिक सुधारों के फैसले से रुपये में आई मजबूती तेल कंपनियों के घाटे की भरपाई में मददगार होगी। तेल कंपनियों के अनुमान के मुताबिक रुपये के मुकाबले एक डॉलर की कीमत घटने से पेट्रोल 33 पैसा प्रति लीटर सस्ता होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बनी रहती है तो इसका लाभ सरकार के साथ आम आदमी को भी होगा। एक ओर तेल कंपनियों के लिए पेट्रोल की खरीदारी सस्ती हो जाएगी। वहीं इसकी कीमत कम होने से सरकार पर से सब्सिडी का बोझ भी कम हो सकेगा। ऐसे में आम आदमी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास जताने के लिए कीमतों में कटौती का निर्णय लिया जा सकता है। तेल क्षेत्र के विशेषज्ञों की माने तो कच्चे तेल की कीमत में कमी का यह ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed