फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol diesel prices up marginally on dealer commission hike

पेट्रोल, डीजल की बढ़ी हुई दरें लागू

Sat, 27 Oct 2012 08:18 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 27 Oct 2012 08:18 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel prices up marginally on dealer commission hike

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार से क्रमश: 29 पैसे और 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। यह वृद्धि सरकार के पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन बढ़ाने जाने के फैसले के चलते हुई है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 68.19 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि अभी तक यह दाम 67.90 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह से डीजल 47.15 रुपये/लीटर (पहले 46.95 रुपये/लीटर) मिलेगा।

विज्ञापन


हालांकि अन्य राज्यों में स्थानीय सेल्स टैक्स या वैट की दरों में अंतर की वजहों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर होगा। पेट्रोल में यह वृद्धि 29 से 37 पैसे प्रति लीटर तो डीजल में 20 से 24 पैसे प्रति लीटर तक हो सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पंप डीलरों के कमीशन में वृद्धि संबंधी आदेश जारी किया है। डीलरों के कमीशन में इसके पहले जुलाई 2011 में वृद्धि की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed