फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol diesel prices rise again

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, घरेलू गैस सस्ती

Sat, 01 Jun 2013 09:14 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Jun 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel prices rise again

महंगाई की बढ़ती मार के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी पर फिर से बोझ डाल दिया है।

विज्ञापन


पेट्रोल की कीमतों में 75 पैसे प्रति लीटर की बढो़त्तरी की गई है। जबकि डीजल के दामों में 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई दरों में वैट शामिल नहीं है।


पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई।

वहीं दूसरी ओर गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 45 रुपये तक घटाए गए हैं। गैर सब्सिडी का सिलेंडर अब 847 रुपए की बजाय 802 रुपए में मिला करेगा।

तेल कंपनियों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने और कच्चे तेल के महंगा होने के कारण दाम बढ़ाए गए हैं।

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन आर एस बुटोला के मुताबिक हाल के दिनों में डॉलर अगर मजबूत नहीं हुआ होता तो हमारा घाटा और भी कम हो गया होता। डॉलर मजबूत होने की वजह से ही कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद तेल कंपनियों को पेट्रोल की कीमत में वृद्धि करनी पड़ी है।
विज्ञापन


बढो़त्तरी के बाद चार महानगरों में पेट्रोल के दाम
महानगर ----- पुरानी कीमतें ----- नई कीमतें
दिल्ली ------- 63.09 ------- 63.99
मुंबई ------- 69.73 ------- 70.68
कोलकाता ------- 70.35 ------- 71.29
चेन्नई ------- 65.90 ------- 66.85

बढो़त्तरी के बाद चार महानगरों में डीजल के दाम
महानगर ----- पुरानी कीमतें ----- नई कीमतें
दिल्ली ------- 49.69 ------- 50.25
मुंबई ------- 56.04 ------- 56.66
कोलकाता ------- 53.97 ------- 54.56
चेन्नई ------- 52.92 ------- 53.53

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed