{"_id":"721f804070f2c85ae8aaf7e24146bcb7","slug":"petrol-diesel-prices-again-decrease-hindi-news-dk","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
फिर घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Oct 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
दिवाली से पहले घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव घट सकते हैं। कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय भाव बीते सप्ताह रिकार्ड घटकर 88.23 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
विज्ञापन
संभवत: यह पहला मौका है जब देश में पेट्रोल और डीजल अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में महंगे बिक रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियां इन दोनों उत्पादों पर करीब दो रुपये प्रति लीटर का मुनाफा कमा रहीं है।
विज्ञापन
जून महीन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल थी। उस समय से कीमतों में करीब 23 फीसदी की गिरावट आई है।