फिर से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल और पेट्रोल के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हुई है। पेट्रोल की कीमतों में 3.13 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है, जबकि डीजल की कीमतें 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी गई हैं।
इस बढ़ोत्तरी से पहले दिल्ली के मुताबिक पेट्रोल की कीमत 63.16 रुपए प्रति लीटर थी, लेकिन अब 3.13 रुपए की इस बड़ी बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 65.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
वहीं दूसरी ओर, इस बढ़ोत्तरी से पहले डीजल की कीमत दिल्ली में 49.57 रुपए प्रति लीटर थी, लेकिन अब यह कीमत 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 52.70 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
कुछ समय पहले ही बढ़े थे दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्घि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम 30 अप्रैल की रात 12 बजे यानी 1 मई 2015 को भी बढ़े थे।
सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 3.96 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.37 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 63.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 49.57 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
16 अप्रैल को ही डीजल की कीमतों में 1.30 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसा प्रति लीटर की कटौती की गई थी। मोदी सरकार बनने के बाद अब तक पेट्रोल की कीमतों में अधिकतम 2.42 रुपए की कटौती की गई है, जबकि ये बढ़ोत्तरी अब तक की सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है।