फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Petrol, diesel and non-subsidized LPG cylinder has reduced the prices.

खुशखबरी: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

Sat, 01 Aug 2015 08:05 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
Petrol, diesel and non-subsidized LPG cylinder has reduced the prices.

केंद्र सरकार ने महंगाई से थोड़ी राहत देते हुए पेट्रोल, डीजल और गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं।

विज्ञापन


पेट्रोल की कीमत में जहां प्रति लीटर 2.43 रुपये की कमी की गई वहीं डीजल के दाम प्रति लीटर 3.60 रुपये घटाए गए। इसी तरह गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में 23.50 रुपये की कमी की है।

अभी तक राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का एक सिलेंडर 608.50 रुपये का मिला करता था, लेकिन कीमतों में कमी होने के बाद यह 585 रुपये में मिलेगा। नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई।
विज्ञापन

गैर रियायती सिलेंडर के दाम भी घटे

Petrol, diesel and non-subsidized LPG cylinder has reduced the prices.

गैस सिलेंडर के दामों में यह कमी शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम गिरने के चलते एलपीजी के दाम में कटौती गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कुछ महीनों में एलपीजी के दामों में की गई यह दूसरी कमी है। इससे पहले एक जुलाई को गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में एक जुलाई को 18 रुपये की कमी की गई थी।

गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर वह सिलेंडर होता है जो बाजार कीमत पर बेचा जाता है। किसी सामान्य उपभोक्ता को साल में सब्सिडी युक्त 12 सिलेंडर दिए जाने का प्रावधान है। इसके बाद उसे गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पड़ता है। दिल्ली में सब्सिडी युक्त सिलेंडर की कीमत 417.82 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed