फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Petrol and diesel shortage in six states

6 राज्यों में डीजल-पेट्रोल की भारी कमी, ये हैं वो राज्य

Wed, 06 May 2015 01:18 PM IST
Updated Wed, 06 May 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel shortage in six states

देश के 6 राज्यों में डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो गई है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि 5 रिफाइनरी या तो टेक्निकल अपग्रेडेशन की वजह से या फिर मेंटेनेंस के चलते बंद हैं, जिसकी वजह से यह समस्या आ रही है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, डीजल और पेट्रोल की किल्लत की खबर उत्तराखंड के देहरादून, हरियाणा के रेवाड़ी, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मध्य प्रदेश के भोपाल, तेलंगाना के हैदराबाद और कर्नाटक के बेंगलुरु और मंगलौर से आ रही है।
विज्ञापन


हालांकि, इंडियन ऑयल के अधिकारियों का कहना है कि इस स्थिति में परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि एक या दो दिन में ही इस किल्लत का समाधान कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 दिन में एक बार तेल टैंकर

Petrol and diesel shortage in six states

वहीं, दिल्ली के कुछ पेट्रोल पम्प मालिकों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही तेल कंपनियों ने उनसे डीजल का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा था।

मुजफ्फरनगर के एक डीलर अखिलेश गुप्ता के अनुसार वहां के पम्प में डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो गई है। एक दिन पेट्रोल का टैंकर आता है तो दूसरे दिन डीजल का टैंकर आ पाता है। उनके अनुसार पिछले करीब 3 सप्ताह से उन्हें तीन दिन में सिर्फ एक बार टैंकर मिल पा रहा है।

कुछ ऐसा ही हाल अन्य जगहों पर भी हो रहा है, जिससे तेल की किल्लत हो गई है। आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में अक्सर ही कालाबाजारी का खतरा पैदा हो जाता है, जिससे निपटने के लिए भी पर्याप्त तेल मुहैया कराना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed