फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol and diesel prices will not dowan says veerappa moily

नहीं घटेंगे पेट्रोल व डीजल के दामः मोइली

Mon, 18 Feb 2013 10:46 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो
बंगलूरू/एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Feb 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
petrol and diesel prices will not dowan says veerappa moily

पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं पर मामूली बोझ डाला गया है। पिछले सप्ताह पेट्रोल में 1.50 रुपये और डीजल में 45 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री से जब पेट्रोल, डीजल की मूल्यवृद्धि को वापस लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं किया जाएगा। हमारा देश अपनी कुल जरूरत का 73-75 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। हमें आयात बिल के रूप में 7 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ता है। हम आखिर इतना धन कैसे प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


मोइली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर कोई इसकी सराहना करेगा कि हमने उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ नहीं डाला गया है। यह केवल मामूली वृद्धि है। तेल आयात के लिए पैसा या तो हम कर बढ़ाकर दे सकते हैं या फिर इसका मूल्य बढ़ाकर इसका भार उपभोक्ताओं पर डालें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मोइली ने कहा कि जब कभी पेट्रोल की बिक्री पर लाभ होता है हमने यह स्पष्ट किया है कि इसका फायदा ग्राहकों को दिया जाए। इसीलिए पिछले महीने दरों में 25 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। गौरतलब है कि पेट्रोल की कीमत में साढ़े तीन महीने के बाद वृद्धि की गई है जबकि डीजल में एक महीने के अंतराल में यह दूसरी बार वृद्धि है। स्थानीय बिक्री कर या वैट को जोड़ा जाए, तो उपभोक्ताओं पर बोझ कुछ अधिक पड़ेगा।

राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी को जहां पेट्रोल का मूल्य 1.80 रुपये बढ़कर 69.06 रुपये प्रति लीटर हो गया, वहीं डीजल 51 पैसे महंगा होकर 48.16 रुपये प्रति लीटर हो गया। मालूम हो कि गत माह सरकार ने तेल कंपनियों को हर महीने डीजल के दाम में तब तक थोड़ी-थोड़ी वृद्धि करने को कहा था, जब तक इस पर 10 रुपये का घाटा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। डीजल के दाम में की वृद्धि इसी फैसले के अनुरूप है।


डीजल पर बढ़ रहा कंपनियों का नुकसान
डीजल के दाम में पिछले एक माह में दो दफा इजाफा होने के बावजूद तेल कंपनियों के नुकसान में कोई कमी नहीं आई है। पिछले 30 दिनों में 90 पैसा प्रति लीटर डीजल मूल्य वृद्धि के बाद भी तेल कंपनियों के नुकसान में 1 रुपए 5 पैसा प्रति लीटर जुड़ गया है। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक डीजल बिक्री पर अंडर रिकवरी 9 रुपए 22 पैसा से बढ़कर 10 रुपए 27 पैसा प्रति लीटर हो गई है। हालांकि इस दौरान घरेलू रसोई गैस और किरासन की अंडर रिकवरी में बदलाव नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed