फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   petrol and diesel price hike

पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं, जानिए कितनी

Mon, 16 Feb 2015 09:08 AM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
petrol and diesel price hike

रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 82 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 61 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें रविवार आधी रात के बाद यानी 16 फरवरी से लागू होंगी।

विज्ञापन


अगस्त 2014 के बाद तेल की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमतें हैं।

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 56.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा पेट्रोल 57.31 रुपए में मिलेगा। वहीं इस बढ़ोतरी से 46.01 रुपए में मिलने वाला डीजल भी 46.62 रुपए में मिलेगा।

विज्ञापन

सितंबर 2010 अब तक सबसे कम कीमत

petrol and diesel price hike

अगस्त 2014 से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमतें 10 बार में 17.11 रुपए कम की गई हैं। वहीं अक्टूबर 2014 से डीजल की कीमतों में भी 6 बार कटौती करके इसकी कीमत 12.96 रुपए कम की गई है।

आपको बता दें कि 16 फरवरी से बढ़ने वाली इन नई कीमतों के बावजूद पेट्रोल की कीमत सितंबर 2010 से अब तक सबसे कम है। वहीं दूसरी ओर, डीजल की कीमत मार्च 2013 से अब तक सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed