{"_id":"ce041bb4-51d7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"personnel-on-agency-food-supply-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी पर रहेगा खाद्य आपूर्ति विभाग का कर्मी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एजेंसी पर रहेगा खाद्य आपूर्ति विभाग का कर्मी
फरीदाबाद/दीपक पांडे
Updated Sat, 29 Dec 2012 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडे मौसम में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और किल्लत शुरू हो गई है। लोगों को सिलेंडर की किल्लत से बचाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक योजना तैयार की है, जिसके तहत हर एजेंसी पर अब विभाग का कोई न कोई कर्मचारी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
एक जनवरी से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बैठक कर इसके लिए चार टीमों का गठन किया है। इसके तहत प्रत्येक टीम का सदस्य गैस एजेंसी पर तैनात रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध हो सके और कोई बेईमानी न की जा सके।
विज्ञापन
हर साल सर्दियों में सिलेंडर को लेकर मारामारी शुरू हो जाती है। उपभोक्ताओं को सही समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाता है। जल्दी गैस खत्म होने की वजह से इसकी खूब कालाबाजारी होती है। उपभोक्ताओं द्वारा अक्सर एजेंसी प्रबंधक पर आरोप लगाया जाता है कि उनके सिलेंडर को अधिक दाम में ब्लैक कर दिया जाता है।
विज्ञापन
सिलेंडर की कमी को लेकर आए दिन उपभोक्ताओं व एजेंसी प्रबंधन के बीच तनातनी भी हो जाती है। दिसंबर में ही उपभोक्ताओं द्वारा एजेंसी संचालकों के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में दर्जन भर शिकायतें सौंपी गई हैं, जिसको गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों ने गैस कंपनियों के सेल्स मैनेजर से बातचीत कर चार निगरानी टीमों का गठन किया।
इन टीमों के सदस्य गैस एजेंसियों पर भी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे़। इसके अलावा गैस कंपनियों के सेल्स मैनेजरों को सर्दियों में सिलेंडरों का पूरा स्टॉक रखने की हिदायत दी गई है। गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए उपायुक्त की तरफ से सिलेंडर ब्लैक करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए गए हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधीक्षक गुरिंदर सिंह ने बताया कि लोगों को सिलेंडर की परेशानी न हो, इसलिए चार टीमों का गठन किया गया है।
28 गैस एजेंसियां हैं शहर में
4.5 लाख उपभोक्ता हैं
-जो सिलेंडर गर्मियों में डेढ़ माह चलता है, वह सर्दियों में एक माह में ही खत्म हो जाता है।