{"_id":"ed6789fb44cad0e02611c5d3d34f9573","slug":"pepsico-looking-to-reduce-sugar-content-in-soft-drinks-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्ट ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा घटाने पर विचार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सॉफ्ट ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा घटाने पर विचार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 27 Aug 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि ग्लोबल फूड एवं बेवरेजेज कंपनी पेप्सिको अपने सॉफ्ट ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा कम करने पर विचार कर रही है। बादल ने मंगलवार को यहां पेप्सिको चेयरमैन एवं सीईओ इंदिरा नूयी से मुलाकात की।
विज्ञापन
बैठक के बाद बादल ने कहा कि पेप्सिको इस बात की संभावनाएं तलाश रही है कि, वह अपने सॉफ्ट ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा कैसे कम करे, जिससे कि कोल्ड ड्रिंक का स्वाद भी न बदले और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी बेहतर बन सके। हालांकि, नूयी में कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
उन्होंने केवल इतना कहा कि उनकी भारत यात्रा शानदार रही। खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने कहा कि पेप्सिको चेयरमैन ने सरकार के मिड-डे स्कीम के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की पौष्टिकता बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने का विचार भी रखा।
विज्ञापन