{"_id":"17f8a4966e33b57c03cdaa8a17db9744","slug":"payback-tiesup-with-mahindra-first-choice-services-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेबैक ने महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस सर्विसेज से मिलाया हाथ ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पेबैक ने महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस सर्विसेज से मिलाया हाथ
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
भारत के सबसे बड़े मल्टीब्रांड लॉयल्टी प्रोग्राम पेबैक ने कार सर्विसिंग और रिपेयर्स के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम मुहैया कराने के मकसद से महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस सर्विसेज (एमएफसीएस) के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
इस समझौते के जरिए पेबैंक ने 15,000 करोड़ रुपये के भारतीय ऑटोमोटिव ऑफ्टरमार्केट सर्विसेज इंडस्ट्रीज में प्रवेश कर लिया है।
पेबैक के सदस्य अब कार सर्विसिंग और रिपेयर्स पर प्वाइंट अर्जित कर सकेंगे। मौजूदा समय में यह पेशकश भारत में एमएफसीएस के 29 सेवा केंद्रों पर वैध है।
