{"_id":"1b843d20baca83dcdbcf52e40a2ef63b","slug":"pay-extra-for-making-calls-using-airtel-s-mobile-internet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल के ग्राहकों के लिए इंटरनेट कॉल हुई महंगी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एयरटेल के ग्राहकों के लिए इंटरनेट कॉल हुई महंगी
एजेंसी
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती एयरटेल के ग्राहकों को अब स्काइप, वीबर या अपने मोबाइल डाटा पैक का इस्तेमाल करने वाले दूसरे ऐप्स के जरिए कॉल करने पर अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
कंपनी ने वायस कॉल ओवर इंटरनेट इंटरनेट (वीओआईपी) पर कॉल करने के लिए स्टैंडर्ड डाटा रेट चार्ज करने का फैसला किया है। वीओआईपी डाटा के लिए अलग से पैसे कटेंगे और यह मौजूदा डाटा पैक का भाग नहीं होगा।
विज्ञापन
एयरटेल की वेबसाइट पर कहा गया है कि सभी इंटरनेट डाटा पैक या प्लान सिर्फ इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए वैध होंगे और वीओआईपी इसमें शामिल नहीं होगा।
वीओआईपी के लिए अब स्टैँडर्ड डाटा रेट 4 पैसे प्रति 10 केबी (3जी सेवा) और 10 पैसे प्रति 10 केबी (2 जी सेवा) चार्ज किया जाएगा।
देश में यह पहली बार है कि कोई मोबाइल ऑपरेटर वीओआईपी डाटा के लिए अलग से पैसे लेगी। मोबाइल ऑपरेटर्स लंबे समय से ओवर द टॉप कंपनियों जैसे व्हाट्स ऐप, लाइन, स्काइप, सहित अन्य कंपनियों के नियमन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इंडिया इन्फोसेक कंसोर्शियम के सीईओ जितेन जैन ने कहा कि टेलीकॉम ऑपरेटर की वीओआईपी कॉल डाटा को अलग करना और इसके लिए अलग से ऊंची दर चार्ज करना लालच के सिवा कुछ नहीं है। यह नेट न्यूट्रलिटी के मूल विचार के भी खिलाफ है।