{"_id":"9c59bb02-9af5-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"pawar-pitches-for-more-fci-wheat-export-to-ease-storage-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई से और गेहूं निर्यात की गुंजाइश","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एफसीआई से और गेहूं निर्यात की गुंजाइश
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 01 Apr 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद के पीक सीजन के दौरान भंडारण की समस्या को देखते हुए कृषि मंत्री शरद पावर ने कहा है कि नए फसलों की जगह बनाने के लिए एफसीआई गोदामों से और अधिक गेहूं निर्यात किए जाने की गुंजाइश है।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2012-13 में सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से 95 लाख टन गेहूं निर्यात की अनुमति दी। इसमें से पिछले महीने 50 टन गेहूं का निर्यात निजी कारोबारियों द्वारा करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
पवार ने कहा है कि गेहूं कटाई 14 अप्रैल से पूरी रफ्तार से शुरू हो जाएगी। हमारा लक्ष्य 450 लाख टन गेहूं खरीद का है। जबकि, एफसीआई के गोदामों में पिछले साल का 90 लाख टन का स्टाक मौजूद है। इतने बड़े स्टाक को कहां रखा जाए। ऐसे में निर्यात किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इफको मामले की जांच नहीं कर सकता मंत्रालय
इफको द्वारा अपने शीर्ष कार्यकारी को दक्षिणी दिल्ली में प्राइम प्रॉपटी उपहार देने पर उपजे विवाद के बीच कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि उनका मंत्रालय इफको के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है। क्योंकि सरकार की उसमें कोई हिस्सेदारी नहीं है। इफको के फैसले में दखल देने का कोई भी अधिकार कृषि मंत्रालय के पास नहीं है।