{"_id":"1c3baf8141208464ece37c07364fa28c","slug":"pawan-munjal-get-highest-paid-ceo-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने में सैलरी बस 3 करोड़ रुपए!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महीने में सैलरी बस 3 करोड़ रुपए!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Jul 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सह प्रबंध निदेशक (एमडी) पवन मुंजाल वेतन के मामले में देश के सबसे कमाऊ सीईओ हैं।
विज्ञापन
पिछले वित्त वर्ष के दौरान उनके वेतन में 15.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 37.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। देश की अर्थव्यवस्था भले ही अभी पूरी तरह मंदी के दौर से नहीं उबरी हो, लेकिन वेतन वृद्धि के मामले में शीर्ष कंपनियों के सीईओ की चांदी रही।
विज्ञापन
मुंजाल के बाद सर्वाधिक वेतन वाले सीईओ की सूची में ल्यूपिन के देशबंधु गुप्ता का वेतन 69 फीसदी बढ़कर 37.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तीसरे स्थान पर अपोलो टायर्स के सीएमडी ओंकार सिंह कंवर रहे, जिनका वेतन पिछले साल 26 फीसदी बढ़कर 30.41 करोड़ रुपये सालाना पर पहुंच गया। इसके बाद इंडियाबुल्स के समीर गहलोत का स्थान है, जिनका वेतन 29.6 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
इस दौरान गैर प्रवर्तक सीईओ के वेतन कम रहे। आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर का वेतन 5.23 करोड़ पये रहा, जबकि एक्सिस बैंक की एमडी और सीईओ शिखा शर्मा का वेतन 3.75 करोड़ रुपये रहा। सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि पाने वालों में टीसीएस के एन चंद्रशेखरन भी शामिल हैं, जिनका वेतन 60 फीसदी बढ़कर 18.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।a