{"_id":"e95e9639a87035b2e3749e091685b7c9","slug":"passing-irdai-prescribed-exam-must-to-become-insurance-agent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा एजेंट बनने के लिए पास करनी होगी आईआरडीए की परीक्षा ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बीमा एजेंट बनने के लिए पास करनी होगी आईआरडीए की परीक्षा
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
अब बीमा एजेंट बनने के लिए बीमा नियामक के पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षा पास करनी होगी। बीमा नियामक बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) ने ऐसा करना जरूरी बना दिया है।
विज्ञापन
अप्वायमेंट ऑफ इंश्योरेंस एजेंट्स 2015 पर आईआरडीए द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देश में यह बात कही गई है। यह दिशानिर्देश 1 अप्रैल, 2015 से लागू हो चुके हैं। हालांकि बीमा कंपनियों को बीमा एजेंटों की नियुक्ति पर अपने बोर्ड द्वारा 2015-16 के लिए मंजूरी की गई नीति फाइल करने और जून, 2015 तक एजेंटों की नियुक्ति करने की अनुमति है। बीमा कंपनियों के अनुरोध पर यह समय सीमा बढ़ाई गई है। बीमा कंपनियोें ने अनुरोध किया था कि नीति को मंजूरी देने के उनके बोर्ड की बैठक 2015-16 की पहली तिमाही में होनी है। इसके साथ ही बीमा नियामक ने कहा है कि जून, 2015 के अंत तक बोर्ड द्वारा मंजूर की गई नीति फाइल न करने वाली बीमा कंपनियों को जुलाई से एजेंटों नियुक्ति करने से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन