{"_id":"24e477a4-4ad4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"passes-banking-bill-paves-way-for-setting-up-more-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग विधेयक संसद से पारित ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बैंकिंग विधेयक संसद से पारित
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 21 Dec 2012 12:06 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा से बैंकिंग विधेयक को मंजूरी मिलने के साथ ही यह संसद से पारित हो गया। इससे कॉरपोरेट घरानों के लिए बैंकिंग सेक्टर में प्रवेश करने का रास्ता साफ हो गया। राज्यसभा में संयुक्त रूप से दो विधेयकों बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2012 और प्रतिभूति हित का प्रवर्तन और कर्ज वसूली कानून संशोधन विधेयक 2012 पर हुई चर्चा में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बताया कि कर्ज वसूली कानून या सरफेसी कानून में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन विधेयकों के संसद से पारित हो जाने से वित्तीय सेक्टर और मजबूत होगा। इसके साथ ही वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहन देने के अलावा देश में बड़े बैंकों को शुरू करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन