{"_id":"0c6d51f22a191fb4e76911fae412806a","slug":"parle-agro-re-enters-cola-market-after-20-years-with-cafe-cuba","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोला बाजार में दोबारा धूम मचाएगी पारले","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कोला बाजार में दोबारा धूम मचाएगी पारले
एजेंसी/मुंबई
Updated Wed, 25 Sep 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
पारले एग्रो अगले साल कॉफी फ्लेवर्ड कार्बोनेटेड ड्रिंक ‘कैफे क्यूबा’ के साथ कोला बाजार में 20 साल बाद एक बार फिर से कदम रखेगी।
विज्ञापन
पारले एग्रो ने 1993 में अपने लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड थम्स अप, लिम्का, गोल्ड स्पॉट और सिट्रा अमेरिकी कोला कंपनी कोका कोला को बेच दिया था। साथ ही 10 साल तक इस बाजार में नहीं उतरने का समझौता भी किया था।
विज्ञापन
पारले एग्रो के सीएमडी प्रकाश चौहान ने बताया कि हम कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में पूरी तरह एक नई कैटेगरी ला रहे हैं।
अभी बाजार में सॉफ्ट ड्रिंक लेमन, कोला और ऑरेंज फ्लेवर में हैं। इसलिए हमारा प्रोडक्ट बाजार में पूरी तरह अलग साबित हो सकता है।
कंपनी की योजना जनवरी या फरवरी 2014 तक कैफे क्यूबा को बाजार में लांच करने है। कंपनी ने लांचिंग के पहले साल में 7 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
कैफे क्यूबा के 250 मिली केन की कीमत 20 रुपए और 250 मिली पीईटी बॉटल की कीमत 15 रुपए होगी। यह सॉफ्ट ड्रिंक 500 मिली, 1 लीटर में भी उपलब्ध होंगे।
हालांकि, चौहान ने इनकी कीमतों के बारे में जानकारी नहीं दी। देश में कोला बाजार 15,000 करोड़ रुपए का है।