पैनासोनिक इंडिया ने लॉन्च किया एलुगा एस स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैनासोनिक इंडिया ने बुधवार को अपना नया संस्करण एलुगा एस भारत के बाजार के लिए लांच किया है। एलुगा स्मार्टफोन को ग्राहकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिलने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।
एलुगा एस की कीमत 11,190 रुपये है और यह नवंबर, 2014 के तीसरे सप्ताह से भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। नया फोन लेटेस्ट एंड्रायड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और यह ट्रू ओक्टा कोर 1.4 जीएचजेड प्रोसेसर से युक्त है।
स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम और 8 जीबी की मेमॉरी है, इसको 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एलुगा एस स्मार्टफोन में 8 एमपी एफएचडी ऑटोफोकस कैमरा और 2100 एमएएच बैटरी है।
पैनासोनिक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष शर्मा ने लांच पर कहा कि पैनासोनिक के एलुगा स्मार्टफोन की रेंज ने मानकों का स्तर काफी बढ़ा दिया है और इस स्मार्टफोन में भारतीय बाजार में सफल होने की संभावनाएं हैं।
एलुगा सीरीज का यह तीसरा फोन है। इससे भारत जैसे बाजार में नई तकनीक पेश करने की हमारी इच्छा का भी पता चलता है।