फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Panasonic India launched Sustainability Report

पैनासोनिक इंडिया ने पेश की सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट

Sat, 24 Jan 2015 09:31 AM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
नई दिल्ली/ ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
Panasonic India launched Sustainability Report

पैनासोनिक इंडिया ने अपनी सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट 2013-14 के तीसरे एडिशन का लांच किया। यह ग्लोबल रिपोर्टिंग इनीशिएटिव (जीआरआई) जी4 दिशानिर्देशों के अनुसार पैनासोनिक के द्वारा जारी की गई पहली सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट है और पैनासोनिक कॉरपोरेशन की ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट की पूरक है। यह रिपोर्ट जीआरआई दिशा-निर्देशों के प्रयोग की जानकारी वैश्विक स्तर पर देती है।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट पिछले साल के दौरान प्रदर्शन, विकास और भविष्य की संचालन योजनाओं पर भी प्रकाश डालती है। इसमें अप्रैल 2013 से मार्च 2014 के बीच 12 महीनों के लिए पैनासोनिक इंडिया के कामकाज और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं का विवरण पेश करती है। इस रिपोर्ट के कंपनी के स्टेक होल्डरों के लिए अधिक साकार, समझने योग्य और मापने योग्य बनाने के लिए विस्तृत विश्लेषण किया गया है, ताकि गतिविधि के उन क्षेत्रों को परिभाषित किया जा सके, जिन पर कंपनी फोकस करना चाहती है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के बारे में पैनासोनिक इंडिया के प्रेसिडेंट डाईजो इतो ने कहा कि टिकाऊ (सस्टेनेबल) विकास पैनासोनिक के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी प्राथमिकताएं पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक फुटप्रिंट से निर्मित होते हैं। हमने अपनी यात्रा में अब तक जो हासिल किया है, उसको आगे ले जाते हुए मैं उम्मीद करता हूं, कि यह एडिशन हमें एक अधिक सस्टेनेबल और अधिक जिम्मेदार संस्थान बनने के लिए एक परिप्रेक्ष्य प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं मानता हूं, कि कंपनी समाज के द्वारा प्रदत्त संसाधनों के साथ कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी होती है। यह समाज के साथ-साथ विकसित होती है, अत: कंपनी की गतिविधियां पारदर्शी, निष्पक्ष और ईमानदार होनी चाहिए। पूरा पैनासोनिक समूह यह सुनिश्चित करना चाहता है, कि हमारा प्रबंधन और बिजनेस गतिविधियां ‘समाज की जन इकाई’ के लिए उचित हों। यही पैनासोनिक समूह की सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट में परिलक्षित होता है।

कंपनी की हेड, कॉरपोरेट अफेयर्स एवं सीएसआर  कु. राधिका कालिया ने कहा कि हम मानते हैं, कि हमारा बिजनेस समाज से अलग नहीं है और पैनासोनिक की सफलता एक व्यापक समुदाय के हित से जुड़ी है। सस्टेनेबल विकास एक वैश्विक प्राथमिकता है और हमारा प्रयास है, कि हम जिन भौगोलिक क्षेत्रों में काम करते हैं, वहां समाज को कुछ वापस दें। सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट इस दिशा में हमारे प्रयासों को समझने में मदद करेगी।


उन्होंने कहा कि पैनासोनिक के सस्टेनेबिलिटी अभियान हमारे बिजनेस के संभावी रूप से विपरीत पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसके लिए हमारे हमारे कार्यों में ग्लोबल वार्मिंग में कटौती करने, रासायनिक पदार्थों का उचित प्रबंधन करने, व्यर्थ उत्पादों की कटौती और संसाधनों के दक्षता पूर्ण उपयोग का दृष्टिकोण अपनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed