{"_id":"cafb0488-8c78-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"pan-card-required-for-50-thousand-rupees-buy-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये का सोना खरीदने पर पैन कार्ड जरूरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
50 हजार रुपये का सोना खरीदने पर पैन कार्ड जरूरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो साथ में पैन कार्ड ले जाना न भूलें। अब 50 हजार रुपये या उससे अधिक रकम की सोना खरीदने पर पैन कार्ड दिखाना जरूरी हो गया है। सरकार ने यह कदम सोने के बढ़ते आयात को देखते उठाया है।
विज्ञापन
साथ ही अब कारोबारियों अथवा डीलरों को ऐसे खरीदारों की जानकारी सरकार को भी देनी होगी। फिलहाल पांच लाख रुपये तक की सोने की आभूषण या 2 लाख रुपये के सोने की खरीद पर पैन कार्ड दिखाना जरूरी था।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक यह बदलाव प्रीवेंशन ऑफ एंटी मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट में संशोधन के बाद हुआ है। एक्ट के तहत सोने या कीमती पत्थरों के डीलरों को केवाईसी (नो योर कस्टमर) नियमों को पालन करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
यदि सरकार की ओर से कोई जानकारी मांगी जाती है तो डीलरों को ग्राहकों की पूरी जानकारी देनी होगी। सभी कारोबारियों को पांच साल का कारोबारी रेकॉर्ड भी रखना होगा।