{"_id":"8b3e91a9e4acf45193681b1d82eb9650","slug":"pan-allotment-only-after-checking-original-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैन कार्ड बनवाना है तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पैन कार्ड बनवाना है तो जरूर पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Jan 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
अगले तीन फरवरी से पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बदल रही है।
विज्ञापन
अब पैन आवेदक को अपनी पहचान, पता और जन्मतिथि के स्वप्रमाणित प्रतिलिपियां आवेदन के साथ जमा करनी होंगी साथ ही अपने मूल प्रमाणपत्र भी दिखाने होंगे।
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पैन कार्ड के आवेदन को जमा करते वक्त पैन कार्ड के सुविधा केंद्र पर सभी प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी जांच के लिए ले जानी होगी।
जांच के बाद आवेदक को उसकी मूल कॉपी लौटा दी जाएगी।