फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   p.chidambaram wrote letter to forigen bank to black money matter

कालेधन मामले में खुलेंगी परतें, बढ़ा स्विटजरलैंड पर दबाव

Sat, 03 May 2014 02:21 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
p.chidambaram wrote letter to forigen bank to black money matter

कालेधन मामले में स्विट्जरलैंड के ढीले रवैये से परेशान भारत सरकार ने आर्थिक संबंधों के पटरी से उतरने की चेतावनी दे डाली है। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा स्विस वित्त मंत्री को लिखे गए पत्र के अनुसार भारत लगातार ऐसे लोगों के बारे में जानकारी मांग रहा है, जिनपर कर चोरी का मामला भारत में सामने आया है और उनके स्विट्जरलैंड के एचएसबीसी बैंक में खाते हैं।

विज्ञापन


भारत सरकार का आरोप है कि इस संबंध में स्विटजरलैंड सरकार से समझौता होने के बावजूद वह उचित सहयोग नहीं कर रही है। ऐसे में वित्त मंत्री ने अपने पत्र में कड़े शब्दों में कहा है कि स्विटजरलैंड सरकार के इस रवैये से दोनों देशों के आर्थिक संबंधों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

जल्द खुलेंगे और राज

p.chidambaram wrote letter to forigen bank to black money matter

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा 29 अप्रैल को स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्री इवलाइन विडमर स्कलंफ को लिखे पत्र में कहा गया है कि डबल टैक्सेशन अवायडेंस कनवेंशन समझौते के तहत दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह प्रावधान है कि वह कर संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करें।

ऐसे में स्विट्जरलैंड सरकार को इस समझौते का सम्मान करना चाहिए। चिदंबरम ने यह पत्र स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्री द्वारा 7 अप्रैल को भेजे गए जवाब के प्रत्युत्तर में लिखा है, जिसमें स्विट्जरलैंड सरकार ने भारत सरकार को कहा था कि वह सूचनाओं को साझा नहीं कर सकती है।

भारत सरकार का कहना है कि इस मामले को वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाते रहेंगे। पूरे मामले पर भारत सरकार ने स्विटरलैंड सरकार के साथ जल्द बैठक की उम्मीद जताई है।

समझौते के बाद भी नहीं मिल रहा है सहयोग

p.chidambaram wrote letter to forigen bank to black money matter

भारत के लगातार मांग और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद स्विट्जरलैंड सरकार ने साल 2011 में बैंकिंग सीक्रेसी कानून में बदलाव की बात कही थी। भारत सरकार के साथ संशोधित कर संधि की गई थी। दोनों देशों के बीच हुए समझौते का उद्देश्य यह था कि काले धन को लेकर ज्यादा से ज्यादा सूचनाएं प्राप्त की जा सकें।

विज्ञापन

पी. चिदंबरम ने चार महीने में तीसरी बार लिखा पत्र

p.chidambaram wrote letter to forigen bank to black money matter

भारत सरकार एचएसबीसी की स्विट्जरलैंड शाखा से ऐसे भारतीयों के नाम और दूसरे ब्यौरे जानना चाह रही हैं, जिन पर कर चोरी का मामला भारत में चल रहा है।

स्विट्जरलैंड शुरू से अपने मजबूत बैंकिंग सीक्रेसी कानून के कारण भारत सहित दूसरे विदेशी नागरिकों के लिए कालाधन सुरक्षित रखने का प्रमुख केंद्र रहा है।

भारत सरकार को फ्रांस सरकार से किए गए समझौते के बाद एचएसबीसी में भारतीय नागरिकों के खातों की जानकारी मिली है। इसके आधार पर ही स्विट्जरलैंड सरकार से ऐसा ही ब्योरा मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed