फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Over 78% holidayers made Advance Bookings for Year-end travel

छुट्टियों के लिए एडवांस बुकिंग करा रहे भारतीय

Wed, 17 Dec 2014 12:17 PM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Wed, 17 Dec 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
Over 78% holidayers made Advance Bookings for Year-end travel
क्रिसमस और और नए वर्ष के आगमन के मद्देनजर यात्रियों ने इस सत्र को यादगार बनाने का फैसला किया है। क्लियरट्रिप पर आने वाले 78 फीसदी भारतीय वर्ष के अंत में यात्रा के लिए अग्रिम बुकिंग करा चुके हैं।
विज्ञापन


वर्ष के अंत में यात्रा की बुकिंग को लेकर पिछले कुछ सप्ताह के दौरान मिले रुझानों के आधार पर क्लियरट्रिप ने यह बात कही है। यह रुझान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थलों की यात्रा के लिए कराई गई बुकिंग में देखा गया है। गोवा और दुबई भारतीयों के लिए वर्ष के अंत में छुट्टियां मनाने के लिए पसंदीदा स्थल बने हुए हैं।
विज्ञापन


क्लियरट्रिप के मुताबिक 50 फीसदी से भी अधिक ग्राहकों ने वर्ष के अंत में छुट्टियां मनाने के लिए बुकिंग क्लियरट्रिप मोबाइल पर की है। इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में भारतीय छुट्टियां मनाने के लिए बुकिंग अपने मोबाइल के जरिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्लियरट्रिप के चीफ मार्केटिंग ऑफीसर सुब्रमण्य शर्मा ने कहा कि हमने दिसंबर में यात्रा के लिए अग्रिम बुकिंग का दिलचस्प रूझान देखा है। यात्रा से 40 दिन पहले बुकिंग कराने वालों की संख्या इस वर्ष करीब दोगुनी हो गई है।

इसके अलावा मोबाइल ने अग्रिम बुकिंग में अहम भूमिका अदा की है। क्लियरट्रिप पर 50 फीसदी बुकिंग स्मार्टफोन के जरिए आई है। यह बुकिंग यात्रियों ने सस्ते किराए को देखते हुए कराई है।


क्लियरट्रिप पर वर्ष के अंत में यात्रा की बुकिंग के लिए एक और दिलचस्प रुझान सामने आया है कि अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों ने बैंकाक जैसे स्थलों को चुना, वहीं युगल यात्रियों ने कोलंबो और काठमांडू का चुनाव किया। तीन या इससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों ने यात्रा के लिए सिंगापुर और दुबई को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed