फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   other companies wants discounts like Adani and Tata

अदाणी और टाटा की तरह दूसरी कंपनियों को भी चाहिए छूट

Mon, 18 Aug 2014 12:31 AM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
नई दिल्ली/ ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
other companies wants discounts like Adani and Tata

कोयले की बढ़ती लागत को देखते हुए केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग द्वारा दिए गए फैसले ने निजी पावर कंपनियों की चाहत बढ़ा दी है । हाल ही में आयोग ने अदाणी पावर लिमिटेड और कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड को बिजली की दरें (टैरिफ) बढ़ाने की छूट दे दी है। कंपनियों को ऐसा कोयले की बढ़ती लागत को देखते हुए करने की छूट दी गई है। इन दोनों कंपनियों को छूट मिलने के बाद अब देश की दूसरी निजी कंपनियां भी बिजली की दरें बढ़ाने की मांग कर रही हैं। कोस्टल गुजरात पॉवर लिमिटेड टाटा पॉवर की एक विशेष कंपनी (एसपीवी) है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों कंपनियों को मिली छूट के बाद कोस्टल आंध्र पॉवर, रिलायंस पावर, जीएमआर कामलंगा एनर्जी और एमको पॉवर ने भी सीईआरसी से इसी तरह की छूट की मांग की है, जिससे कि वह कंपनियां भी अपने टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकेें। सीईआरसी अब इन सभी कंपनियों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन कंपनियों के अनुसार कोयले के प्रमुख निर्यातक देश इंडोनेशिया की सरकार ने लंबी अवधि के समझौते के तहत कोयले की कीमत को अंतरराष्ट्रीय कीमतों के साथ जोड़ दिया है। इसे देखते हुए उन्हें भी टैरिफ बढ़ाने की छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


अदाणी पॉवर और टाटा पावर की एसपीवी कोस्टल गुजरात लिमिटेड को मिली राहत के बाद दूसरी कंपनियां भी सीईआरसी से इसी तरह के फैसले की उम्मीद कर रही हैं। अदाणी पावर का गुजरात और हरियाणा की राज्य विद्युत वितरण कंपनियों के साथ बिजली आपूर्ति का समझौता है। इसी तरह कोस्टल गुजरात पॉवर लिमिटेड का महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब , हरियाणा में बिजली आपूर्ति का समझौता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed