फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Orient Express may be barter for tata group

टाटा समूह के लिए घाटे का सौदा होगा ओरिएंट एक्सप्रेस?

Tue, 23 Oct 2012 12:08 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 23 Oct 2012 12:08 AM IST
विज्ञापन
Orient Express may be barter for tata group

टाटा समूह के स्वामित्व वाली इंडियन होटल्स के लिए अमेरिकी होटल चेन ओरिएंट एक्सप्रेस को खरीदने की योजना घाटे का सौदा साबित हो सकती है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली इंडियन होटल्स ने अपने अध्यक्ष रतन टाटा के कार्यकाल में आखिरी बडे़ सौदे के तहत अमेरिकी होटल चेन ओरिएंट एक्सप्रेस को खरीदने के लिए 1.8 अरब डॉलर की बोली लगाई है और होटल समूह के शेयरों को बाजार की कीमत से 40 प्रतिशत प्रीमियम पर खरीदने की पेशकश की है।

विज्ञापन


हालांकि यह खबर आते ही शुक्रवार को शेयर बाजार मे इंडियन होटल्स के शेयर करीब 5.5 प्रतिशत तक गिर गए। सोमवार को यह लगभग पिछले स्तर पर बने रहे। ऐसा माना जा रहा है कि घाटे में चल रहे ओरिंएट एक्सप्रेस को खरीदने से इंडियन होटल्स की वित्तीय सेहत खराब हो सकती है और मौजूदा वित्त वर्ष में उसका ऋण बोझ बढ़कर 3 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


बाजार के जानकारों के मुताबिक इस सौदे से आगे इंडियन होटल्स पर कर्ज का बोझ बढ़ने के साथ ही मुनाफा और आय भी आशा के अनुरूप नहीं होगी। हालांकि इंडियन होटल्स का मानना है कि यह सौदा लंबी अवधि के लिए लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के उपाध्यक्ष आरके कृष्णन कुमार ने बताया कि इस करार के लिए जरूरी पूंजी अंदरूनी स्रोतों और ऋण के जरिए जुटाई जाएगी। पूंजी का हस्तांतरण बैंक आफ अमेरिका, आईसीआईसीआई बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के जरिए किया जाएगा।

टाटा समूह ने इससे पहले वर्ष 2007 में भी ओरियंट एक्सप्रेस होटल शृंखला खरीद का प्रयास किया था, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई थी। इंडियन होटल्स ने ओरियंट एक्सप्रेस को खरीदने के लिए इटली की वित्तीय कंपनी कार्म फंड के साथ भी एक करार किया है, जोकि इस करार में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।


करार के अनुसार अधिग्रहण के बाद भी ओरियंट एक्सप्रेस का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा और इंडियन होटल्स को ओरियंट एक्सप्रेस का 52 करोड़ 95 लाख डॉलर का ऋण भी चुकाना होगा। इंडियन होटल्स के भारत में 56 शहरों में 99 होटल है और विदेशों में 16 होटल है। ओरियंट एक्सप्रेस के 23 देशों में 46 लक्जरी होटल, रेस्टोरेंट, टूरिस्ट रेलगाड़ी और मोटरबोट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed