फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   option could infrastructure bonds

मिल सकता है इंफ्रा बांड का विकल्प

Mon, 07 Jan 2013 11:10 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
option could infrastructure bonds

बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर बांड से जुड़ी कर बचत योजना पर नए सिरे से विचार कर रही है। सोमवार को बैंकिंग जगत के प्रतिनिधियों ने भी वित्त मंत्री से आयकर में इंफ्रास्ट्रक्चर बांड के जरिए कर बचत के प्रावधान को दोबारा शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन


वर्ष 2010-11 के बजट में सरकार ने इस तरह कर बचत सुविधा शुरू की थी, जिसके तहत आयकर में 20 हजार रुपये की अतिरिक्त बचत की जा सकती थी। लेकिन निवेशकों के फीके रुझान को देखते हुए सरकार ने बाद में यह प्रावधान खत्म कर दिया था। वित्त मंत्री के साथ हुए बजट पूर्व बैठक में  बैंकिंग जगत के प्रतिनिधियों ने बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बांड के जरिए कर बचत को फिर से बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

 
मौजूदा स्थितियों में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र जिस तरह पूंजी की कमी से जूझ रहा है, उसे देखते हुए सरकार फिर से इस तरह की योजना पर विचार कर रही है। वित्त मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि चूंकि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में लंबी अवधि के बड़े निवेश की जरूरत है, इसलिए नई योजना में इस बात को ध्यान में रखकर ही इसकी रूपरेखा तैयारी की जाएगी। पिछली बार दी गई छूट के अनुभवों को देखते हुए इंफ्रा क्षेत्र में दीर्घ अवधि के निवेश को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र खासकर सड़क निर्माण से जुड़ी कंपनियों के लिए पूंजी जुटाना मुश्किल हो रहा है, जिसके चलते कई परियोजनाएं अटकी हैं और नए प्रोजेक्ट लेने के लिए भी कंपनियां आगे आने से हिचक रही हैं।


मौजूद स्थिति के मद्देनजर सरकार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। इस क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए पिछले बजट में सरकार ने टैक्स फ्री इंफ्रा बांड का ऐलान किया था। इसके तहत सरकार एनएचएआई, हुडको, पीएफसी जैसे 10 इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनियों को 60 हजार करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए सरकार कोई नई योजना पेश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed