फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   opportunities for jobs next year

अगले साल आएगी नौकरियों की बहार

Thu, 13 Dec 2012 10:49 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
हैदराबाद/एजेंसी Updated Thu, 13 Dec 2012 10:49 PM IST
विज्ञापन
opportunities for jobs next year

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) देशभर में वर्ष 2013-14 में करीब एक लाख नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी करेगा। आयोग के चेयरमैन एनके रघुपति ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि जिन पदों के लिए हमने विज्ञापन दिए थे, फिलहाल हम उन्हें भरने में सक्षम हैं। उम्मीद है कि हमें अगले साल एक लाख पदों पर नियुक्तियों की जरूरत होगी। उन्होंने साथ ही कहा कि प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है, जिसके चलते हमें 1.5 करोड़ आवेदन मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


रघुपति के अनुसार अगले साल जिन संगठनों या संस्थाओं में नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे, उनमें फूड ऑफ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और प्रसार भारती भी शामिल हैं। वर्तमान में आवेदनों की संख्या और नौकरियों का जो अनुपात है उसके मुताबिक 102 आवेदनों में से किसी एक व्यक्ति का चुनाव किया जाता है। एसएससी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबलों के 22000 पदों पर नियुक्तियों के लिए 15 दिसंबर को विज्ञापन जारी करेगा। इसके बाद 2013 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टरों सहित अन्य नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed