{"_id":"5e775a685c2f4334c9d574b0a872e460","slug":"only-one-missed-call-tell-you-what-is-your-s-account-balance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिस्ड कॉल बताएगी आपका बैलेंस","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एक मिस्ड कॉल बताएगी आपका बैलेंस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 25 Mar 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
आपके बैंक अकाउंट में कितना पैसा है। इसको जानने के लिए अब आपको मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। बस एक मिस्ड कॉल ही आपके बैंक अकाउंट में कितना पैसा है उसका हिसाब आपको दे देगी।
विज्ञापन
यूको बैंक के ग्राहक अब मिस्ड कॉल के जरिए अपने अकाउंट का बैलेंस मालूम कर सकते हैं। बैंक के सीएमडी अरुण कौल ने अपने सभी मौजूदा ग्राहकों के लिए मिस्ड कॉल बैलेंस इनक्वायरी सर्विस लांच की।
विज्ञापन
बैंक ग्राहक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से किसी भी समय 092787-92787 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके बाद ग्राहकों को उनके वर्तमान खाते के बैलेंस की जानकारी एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन