{"_id":"a7b7e137574082bbf285a1dfdc36aad3","slug":"online-insurance-sales-growing-by-20-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रहा है ऑनलाइन इंश्योरेंस का ट्रेंड","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
तेजी से बढ़ रहा है ऑनलाइन इंश्योरेंस का ट्रेंड
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन बीमे की बिक्री जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे आने वाले दिनों में इसका दायरा काफी व्यापक हो जाएगा। यह अनुमान ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और गूगल इंडिया की एक रिपोर्ट में जताया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि पॉलिसी की ऑनलाइन खरीद करने पर जीवन बीमे की लागत 15 से 20 फीसदी तक कम बैठती है। सामान्य बीमा पॉलिसियों (नॉन लाइफ इंश्योरेंस) पॉलिसी में ऑनलाइन पॉलिसी 20 से 30 फीसदी तक किफायती बैठती है। इसके चलते ऑनलाइन बीमा पॉलिसियों का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
वर्ष 2020 तक इसके 20 फीसदी सालाना की दर से बढ़ कर कुल बीमा बिक्री के करीब 75 फीसदी तक पहुंच जाने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में केवल बीमे की ऑनलाइन बिक्री में ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफार्म से होने वाली सभी प्रकार की बिक्रियों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
ऐसे में 2020 तक कुल ऑनलाइन बिक्री 3 से 4 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मोटर इंश्योरेंस की ऑनलाइन बिक्री 2011-12 तक काफी कम थी। पिछले एक साल के दौरान इसमें करीब चार गुनी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीमे की ऑनलाइन बिक्री के साथ ही आनलाइन इंश्योरेंस के लिए एग्रिगेटर प्लेटफार्मों की लोकप्रियता भी काफी तेजी से बढ़ी है।
ऑनलाइन प्रकियाओं से जुड़ी दिक्कतों और इसके प्रति लोगों में जानकारी के अभावों के चलते ऑनलाइन इंश्योरेंस एग्रीगेटर सेवाएं तेजी से बढ़ी हैं और इसके चलते ऑनलाइन जीवन बीमे के कलेक्शन में चार गुनी बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम संग्रह में सात गुनी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
गूगल इंडिया के बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) निदेशक विकास अग्निहोत्री का कहन है कि देश में कुल बीमा बिक्री ऑनलाइन बीमे की बिक्री का अनुपात फिलहाल बहुत कम है। इसके बावजूद ऑनलाइन इंश्योरेंस तेजी से बढ़ रहा है और इसमें छह गुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बीमा कंपनियों लिए भी ऑनलाइन इंश्योरेंस लाभकारी होने के साथ-साथ कारोबार को तेजी से बढ़ाने का एक कारगर जरिया साबित हो रहा है। ऑनलाइन इंश्योरेंस अपना एक नया ही बाजार खड़ा कर रहा है, जो किसी वर्ग विशेष की सीमाओं में सिमटा हुआ न होकर काफी व्यापक है।