{"_id":"a5739b6eba34e6b4d082643ae9828b6b","slug":"online-hiring-up-17-in-june-monster-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मिल रही है सबसे तेजी से नौकरियां","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यहां मिल रही है सबसे तेजी से नौकरियां
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 02 Jul 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन नियुक्तियां जून महीने में सालाना आधार पर 17 फीसदी बढ़ी हैं। नियुक्तियों में यह लगातार छठे माह बढ़ोतरी दर्ज की गई। जॉब पोर्टल मॉन्स्टर डॉट कॉम के सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
मॉस्टर डॉट कॉम के मुताबिक कारोबारी लिहाज से अनुकूल और स्थिर सरकार ने सभी सेक्टरों में उम्मीद जगाई है, जिसके चलते पिछले महीने नियुक्तियों की गतिविधियों में तेजी रही।
विज्ञापन
मॉन्स्टर डॉट कॉम रोजगार सूचकांक जून में 22 अंक यानी 17 फीसदी बढ़कर 153 पर पहुंच गया, जो जून 2013 में 123 अंक पर था। मासिक आधार पर इस साल जून में सूचकांक में दो अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
मॉन्स्टर डॉट कॉम के प्रबंध निदेशक (भारत, मध्य एशिया, हांगकांग, दक्षिण पूर्व एशिया) संजय मोदी का कहना है कि आर्थिक विकास दर में सुधार के बढ़ते भरोसे के करण मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने के साथ रोजगार के अधिक अवसर तैयार हो रहे हैं। इससे भारत की कारोबारी धारणा में बढ़ोतरी हुई है।
सालाना आधार पर ऑनलाइन नियुक्तियां 27 उद्योगों में से 26 में बढ़ी हैं। एनजीओ, सामाजिक सेवा क्षेत्र में नियुक्तियों में बीते माह अप्रत्याशित रूप से 44 फीसदी की बढ़ोतरी आई।
इसके अलावा होम अप्लायंसेस, मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में भी नियुक्तियों की गतिविधियों में इजाफा हुआ है। मॉन्स्टर सूचकांक की निगरानी में शामिल सभी 13 पेशेवर समूहों में नए लोगों की मांग रही। वरिष्ठ प्रबंधन पेशेवरों की मांग सबसे अधिक बनी हुई है।
नियुक्तियों में बंगलूरू आगे
शहरवार ऑनलाइन नियुक्तियों की बात की जाए तो मॉन्स्टर के सूचकांक में शामिल 13 शहरों में से 12 शहरों में तेजी रही। ऑनलाइन नियुक्तियों में बंगलूरू सबसे आगे रहा। इसमें सालाना आधार पर 34 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। शीर्ष पांच शहरों में 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ मुंबई दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और चेन्नई में क्रमश: 22 फीसदी, 16 फीसदी और 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।